वाराणसी : गंगा में डूबी सैलानियों से भरी नाव वाराणसी में गंगा नदी में 30 से अधिक सैलानियों से भरी नाव डूब गई। बताया गया कि शनिवार की सुबह गंगा में नौका संचालन के दौरान अधिक यात्रियों को बैठाने और सुरक्षा के मानकों का पालन न किए जाने की वजह से हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद NDRF और जल पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सभी लोगों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया है। जांच की जा रही है।










Leave a Reply