‘मुख्यमंत्री योगी जी मेरी शादी है, सड़क बनवा दीजिए’
प्रयागराज की रहने वाली नुकुश फातमा ने ट्वीट कर सीएम योगी को अपनी शादी में आने का न्यौता दिया है। साथ ही कुश ने सीएम से अनुरोध किया है कि जहां वह रहती है, वहां बहुत गंदगी है। सड़क 200 मीटर ही बनी है। कृपया मेरे मोहल्ले की सड़क बनवा दीजिए। जिसमें आपको और मेरे मेहमानों को आने में कोई असुविधा न हो। धूमनगंज के अबुबकरपुर के रहने वाले अता अफजल की बेटी की बारात 7 दिसंबर को लखीमपुर खीरी से आएगी।










Leave a Reply