महंगाई- बेरोजगारी पर मायावती का बड़ा हमला बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है। मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया- आटा का दाम एक साल में महंगा होकर ₹37 किलो हो गया है। लोगों में बेचैनी, हताशा और निराशा है। ऐसे में सरकार को अपनी निश्चिन्तता व लापरवाही आदि त्यागकर, इसके समाधान के गंभीर उपाय में जी-जान से जुट जाना ही समय की सबसे बड़ी मांग है। इसके साथ ही बेरोजगारी पर सरकार की उदासीनता को लेकर भी सवाल उठाया है।










Leave a Reply