सपा ने की EC से पुलिस की शिकायत
सपा ने यूपी पुलिस पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने EC को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा BJP के पक्ष में प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने EC से करहल व बरनाहल थानाध्यक्ष को तत्काल हटाने की मांग की है। सपा सचिव ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में तैनात किए गए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर भी सवाल उठाए हैं।










Leave a Reply