काशी विश्वनाथ धाम के लेखपाल को सिपाही ने पीटा
वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम में तैनात एक सिपाही ने मंदिर के लेखपाल को पीट दिया। घटना से आक्रोशित मंदिर प्रशासन के कर्मचारी और सेवादार लामबंद हो गए और मंदिर चौक पहुंचकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया । माहौल तनावपूर्ण होता देख अधिकारियों ने आश्वासन देकर कर्मचारियों को मनाया। पता चला है कि लेखपाल ने सिपाही को निकास द्वार से उसके परिचितों को मंदिर में प्रवेश कराने से रोका था।










Leave a Reply