Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

23 नवंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – अमावस्या रात्रि – 04:50 मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – विशाखा रात्रि – 10:24 मि. तक उपरांत अनुराधा।
योग – शोभन सायं – 04:52 मि. तक उपरांत अतिगण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला सायं – 04:33 मि. तक उपरांत वृश्चिक।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – अनुराधा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से – 01:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:44 मि.।
सूर्यास्त – 05:24 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – स्नान दान श्राद्धादि की अमावस्या,शुक्र बालत्व की समाप्ति,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग रात्रि – 10:20 मि. तक।

कल विशेष – रुद्र व्रत (पीड़िया),सर्वार्थसिद्धि एवं यायी जय योग – 09:28 मि. तक।

मेष राशि – आज दिन लाभदायक है।व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं।पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।पारिवारिक आनंद रहेगा।

वृष राशि – आज सभी काम सिद्ध होंगे।आर्थिक लाभ का अवसर तथा कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।उन्नति के अवसर है।

मिथुन राशि – आज क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखे।रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं।आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा।

कर्क राशि – आज आत्मविश्वास भरपूर रहेंगे।स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।भवन भूमि के मामले में लाभ संभव है।संत दर्शन लाभदायक सिद्ध होगा।

सिंह राशि – आज निज गुणों व योग्यताओं के कारण बिगड़े काम बनेंगे।धार्मिक रुचि बढ़ेगी।यात्रा सुखमय रहेगी।आर्थिक लाभ हो सकता है।

कन्या राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी।आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है।मन में कई दुविधाएं चल रही है आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

तुला राशि – आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।कर्ज संबंधी मामले आसानी से निपटेंगे।व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि – आज कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है।सुसंगति से हर्ष होगा।अधिकारी सहयोग करेंगे।पारिवारिक चिंता रह सकती है।नौकरी में बदलाव संभव है।

धनु राशि – आज पराक्रम व सुख-समृद्धि बढऩे से अनेक रुके काम पूरे होंगे।प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे।अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है अतः सतर्क रहें।

मकर राशि – आज सहयोग व संबंधों से लाभ होगा।व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा।मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक नहीं है।जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयास असफल हो सकता है।आर्थिक कष्ट रहेगा।

मीन राशि – आज नकारात्मक सोच को हावी न होने दें।शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं।पारिवारिक क्लेश होगा।भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *