कागज में मृतक, असल में जिंदा है पूरा परिवार
लखीमपुर खीरी के महेंद्र का परिवार कागजों में मर चुका है। वह अपने 5 भाइयों सहित खुद को जिंदा साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। लेकिन, सरकारी महकमा उन्हें जीवित मानने पर राजी नहीं है। महेंद्र ने कहा 2014 में उन्हें पता चला कि चाचा ने उनकी जमीन हथिया ली और उन्हें मृत घोषित करवा दिया। इस कारण 2016 में राशन कार्ड से भी नाम काट दिया गया था। हालांकि, अब प्रशासनिक महकमे ने जांच की बात कही है।










Leave a Reply