अयोध्या पहुंचे मॉरीशस के राष्ट्रपति
मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। वहीं, राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। हनुमानगढ़ी के संत राजू दास ने उनका स्वागत-सत्कार किया। इससे पहले राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह ने रविवार को ऐतिहासिक आसिफी इमामबाड़ा का दीदार किया था। बता दें कि राष्ट्रपति के पुरखे करीब 150 साल पहले भारत से मॉरीशस गए थे।










Leave a Reply