BJP और AAP कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाजी
गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माहौल गर्म है। इसी बीच सूरत में BJP और AAP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। ये झड़प सूरत के सरथाना इलाके के योगी चौक के पास हुआ है। यहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। इस बीच कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किए गए है। साथ ही सीआरपीएफ के दस्ते को भी लगाया गया है।










Leave a Reply