UP: पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक
योगी सरकार ने उपचुनाव और निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। उपचुनाव व निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए योगी सरकार ने यह फैसला लिया है। बता दें, यूपी लोकसभा की तीनों सीटों रामपुर, मैनपुरी और खतौली पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। वहीं, यूपी नगर निकाय चुनाव के तारीखों की घोषणा भी जल्द होने का अनुमान है।










Leave a Reply