‘सरकारी संपत्ति मोदी-योगी के पुरखों की नहीं है’
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मैनपुरी में डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने ‘मुलायम सिंह के सम्मान में, डिंपल यादव मैदान में’ नारा लगाया। मौर्य ने कहा कि मैनपुरी मतलब नेताजी और नेताजी का मतलब मैनपुरी है। सरकारी संपत्तियों के विनिवेशीकरण को लेकर उन्होंने कहा- सरकारी संपत्ति मोदी जी या योगी जी के पुरखों की संपत्ति नहीं है। ये संपत्ति देश के खून-पसीने से बनी हुई है।










Leave a Reply