Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

ऐसे कुछ खास मन्दिर, जो देश में प्रसिद्ध तो है परंतु स्थित देश के बाहर हैं और न केवल हिंदू समाज के लोगों की आस्था केंद्र हैं, बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी इन मंदिरों में श्रद्धा से नमन करते हैं।

कुछ खास मन्दिर

ऐसे कुछ खास मन्दिर, जो देश में प्रसिद्ध तो है परंतु स्थित देश के बाहर हैं और न केवल हिंदू समाज के लोगों की आस्था केंद्र हैं, बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी इन मंदिरों में श्रद्धा से नमन करते हैं।

पशुपतिनाथ मंदिर

नेपाल की काठमांडू की बागमती नदी के तट पर पशुपतिनाथ नामक मंदिर स्थित है। जिसे दुनिया के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की प्राचीन मूर्ति स्थापित है, जो 1 मीटर ऊंची तथा चार मुखी है। सन् 1979 में इस मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया था। बता दें यहां पशुपतिनाथ मंदिर के अलावा हजारों अन्य स्मारक, स्तूप, मंदिर आदि भी मौजूद हैं। बताया जाता है ये करीब 652 एकड़ में बना हुआ है।

बाटू गुफा मंदिर

मलेशिया के गोंबाक में बाटू गुफा मंदिर स्थित है, जो जमीन से करीब 100 मीटर की ऊंचाई पर है। बताया जाता है यहां पर तीन गुफाए हैं, साथ ही यहां कुछ छोटी दिवारें भी हैं। इसमें सबसे बड़ी गुफा कैथेड्रल गुफा जिसे टेंपल केव भी कहा जाता है। इसमें हिंदू मंदिरों की अलंकृत विशेषताएं मौजूद हैं। रामायण गुफा की बात करें तो यह दीवार से सटे सबसे बाईं तरफ स्थित है। तो वहीं इसके रास्ते में हनुमान गुफा है जिसमें 50 फीट ऊंची मूर्ति स्थित है। जनवरी 2006 में यहां भगवान मुरुगन की 140 फीट ऊंची मूर्ति का भी अनावरण किया गया था।

शिव-विष्णु मंदिर

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में शिव-विष्णु मंदिर स्थित है, जिसे हिंदुओं का सबसे खास मंदिर माना जाता है। यहां पर शिव जी और विष्णु जी की पूजा की जाती है। यहां पर हिंदू त्योहारों के दौरान मंदिर की भव्यता साफ दिखाई देती है।

मांरिशस मंदिर

मॉरिशस ट्रायोलेट शहर में महेश्वरनाथ मंदिर स्थित है। यहां पर भगवान शिव की आराधना की जाती है। यह मंदिर मॉरीशस के केंद्र में मिलने वाली पवित्र झील गंगा की पहली तीर्थयात्रा के रूप में प्रसिद्ध है। इस मंदिर को यहां के सबसे पुराने मंदिरों में से एक माना जाता है।

श्री स्वामीनारायण मंदिर

श्री स्वामीनारायण मंदिर दुनिया के बेहद खास मंदिरों में से एक है। जो पाकिस्तान के कराची में स्थित है। यह 32,306 वर्ग गज से भी अधिक जगह में फैला हुआ है। वर्ष 2004 अप्रैल में इस मंदिर को स्थापित हुए लगभग 216 वर्ष हो चुके हैं। यहां पर हिंदूओं के अलावा मुस्लिम धर्म के लोग आते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *