Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

18 नवंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – दशमी पूरे दिन रात।
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि – 08:30 मि. तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी।
योग – वैधृति रात्रि – 11:35 मि. तक उपरांत विष्कुंभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की सायं – 06:16 मि. से रात्रि – 02:52 मि. तक उपरांत पाताल की है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह रात्रि – 02:52 मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से – 12:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:41 मि.।
सूर्यास्त – 05:27 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – सौरमार्गशीर्ष मास आरंभ,श्री त्रिदण्डी स्वामी चरित्रवान जी की पूण्य तिथि,भद्रा मृत्युलोक की सायं – 06:16 मि. से रात्रि – 02:52 मि. तक उपरांत पाताल की।

कल विशेष – यात्रा में वर्जित मृत्यु एवं यमघंट योग प्रातः – 06:44 मि. तक उपरांत अमृतयोग,भद्रा पाताल कि प्रातः – 06:44 मि. तक।

मेष – आज कार्यों में बाधा आ सकती है।मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। व्यापार में लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त होगा।

वृष – आज वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। पूंजी-निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें। लेन-देन संभलकर करें। लाभ के लालच में न फंसे। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें।

मिथुन – आज का दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा।साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे।

कर्क – आज धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। धन निवेश से लाभ होगा।किसी को उधार न दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

सिंह – आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

कन्या – आज अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं संभव है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं।

तुला – आज विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश में लाभ होगा। आपका चित्त प्रसन्न रहेगा और प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कहीं फंसा पैसा आपको मिल सकता है।

वृश्चिक – आज पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन आपको मिलेगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन, सुदंर वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

धनु – आज भाग्य आपका साथ देगा और आज आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। आपके विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करने वालों के लिए विवाह का योग है।

मकर – आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पिता से लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुम्भ – आज प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा और आप निवेश भी कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें। रोजगार शुरू करने का यह सही समय है। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिजनों के साथ प्रवास में भोजन करने से तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे।

मीन – आज अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा।उन्नतिदायक दिन है। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय में वृद्धि होगी।शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है। लंबी यात्रा होगी। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढऩे-लिखने में अनुकूलता रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *