आज सपा रामपुर सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकती है। सपा ने रामपुर सीट के लिए नाम के एलान का फैसला आजम खान पर छोड़ दिया है। अब इस सिलसिले में आजम खान जिले के कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्यालय में शाम 6 बजे बैठक करेंगें। बैठक में उम्मीदवार के नाम पर मंथन किया जाएगा। वहां अखिलेश यादव समेत सभी बड़े नेता मौजूद होंगे। सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने इस बात की जानकारी दी है।










Leave a Reply