मैनपुरी उपचुनाव: डिंपल यादव कल भरेंगी नामांकन पर्चा
मैनपुरी सीट से सपा ने पूर्व MP डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जानकारी अनुसार डिंपल यादव कल यानी सोमवार को नामांकन पर्चा भरेंगी। इस मौके पर सपा प्रमुख व डिंपल यादव के पति अखिलेश यादव समेत सैफई परिवार के कई सदस्य मौजूद रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुलायम सिंह के भाई शिवपाल और पूर्व सीएम अखिलेश प्रस्तावक बनेंगे। बता दें कि आगामी 5 दिसंबर को मैनपुरी सीट पर चुनाव होना है।










Leave a Reply