UP में बिक रही नकली खाद
लखीमपुरखीरी के राजापुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध खाद फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। भारी तादाद में पुलिस बल के साथ कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान हजारों के संख्या में तैयार नकली खाद की बोरियां बरामद की गई हैं। मौके से प्रशासन ने भारी मात्रा में मौरंग बालू के साथ पीसा हुआ ईंट का मिश्रण और चूना भी बरामद किया गया है। 2 दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।










Leave a Reply