Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कितने लाल भये बलिदनवां, अपने देश करनवा ना…

Type

कितने लाल भये बलिदनवां, अपने देश करनवा ना…
जमुनापार महोत्सव के तीसरे दिन
बच्चों की नृत्य गीत प्रतियोगिता के दौरान बांधी समां:
ढेढि़या,डांडिया,औरअहिराई लोक नृत्य पर झूमे श्रोता:
मंच पर पहुंचे कथावाचकों ने बखानी राम की महिमा:
करछना। आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित, रामपुर के बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर के परिसर में आयोजित सात दिवसीय24वें जमुनापार महोत्सव के तीसरे दिन जमुनापार के कई विद्यालयों से आए छात्र छात्राओं ने लोकगीतऔर नृत्य प्रतियोगिता मेंअपने हुनर से समां बांध दी।समूह गायन में बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज की नीलमऔर सखियों ने पहला स्थान प्राप्त किया वहीं राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा के सत्यम्और साथी कजरी गीत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सामूहिक लोकनृत्य में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की शिवीओझा ने बाजी मारी जब कि बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज को दूसराऔर राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।युगल गायन में रामप्रताप सिरसा के सत्यम शर्मा और राज गुप्ता पहले स्थान पर रहे वहीं बृज मंगल की खुशी और खुशबू को दूसरा एवं मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की प्रीतिऔर रिया को तीसरा स्थान मिला। एकल नृत्य में बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज की लक्ष्मी पहले,श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेजअमिलो की स्नेहा दूसरे स्थान और राधारमण इंटर कॉलेज नैनी की तान्या सागर को तीसरे स्थान पर रहीं।एकल गायन में शिवी ओझा ने बाजी मारी तो वहीं स्वप्निल दुबे दूसरे और पीयूष तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।रामकथा के दौरान प्रयागपीठ के स्वामी विनोदानन्द जी महाराज ने रामहिं केवल प्रेम पियारा के माध्यम से प्रेम की मार्मिक व्याख्या करते हुएश्रोता समूह को आह्लादित किया। उन्होंने कहा कि प्रेम ही ऐसा मार्ग है जिसका अनुसरण करने से ईश्वर आसानी से सुलभ हो जाते हैं। मिर्जापुर से पधारे आचार्य पंकज जी महाराज ने हनुमान जी की भक्ति और श्री राम के पद में उनकी आसक्ति को विश्व में भक्ति और भक्ति का अनूठा उदाहरण बताया।वृंदावन के गोपाल जी महाराज ने राधा कृष्ण प्रेम को विश्व के सबसे अनोखे प्रेम की संज्ञा देते हुए कहा की प्रेम के लिए सबसे जरूरी है समर्पण।मंच कीअध्यक्षता इ.का.अमिलो के प्रधानाचार्य केपी तिवारी और संचालन कवि अशोक बेशरम ने किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सभी के प्रति स्वागत आभार प्रकट किया। इस मौके पर तीरथराज पांडेय,दिनेश सोनी कल्लू मिश्रा,पवनेश पवन,तीर्थराज पांडेय,मस्तराम शर्मा, रिशु मिश्रा,विजय प्रताप सिंह,सुनील मिश्रा,रजत शर्मा,सुनील प्रजापति,विजय पाल,कमलेश पांडेय,मनोज दुबे,रोशनलालओझा,वेद श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *