इन लोगों की छिन सकती है अनुकंपा नौकरी
मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने वालों के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। अनुकंपा नौकरी पाने वालों ने अगर अपने परिवार की जिम्मेदारी नहीं उठाई तो उसकी नौकरी वापस ली जा सकती है। दरअसल, रेलवे में एक आश्रित कोटे में नियुक्त कर्मचारी ने परिवार की देखरेख की जिम्मेदारी पूरी नहीं की। इस मामले में इलाहाबाद HC ने नॉर्थ-सेंट्रल रेलवे प्रयागराज को तीन माह में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।










Leave a Reply