BIG BREAKING: डिंपल यादव लड़ेंगी चुनाव
समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। डिंपल कन्नौज से दो बार सांसद रह चुकी हैं। बता दें, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। वहीं चर्चा है कि बीजेपी इस सीट से मुलायम की बहू अपर्णा यादव को टिकट दे सकती है। इस सीट पर 5 दिसंबर को चुनाव होंगे और 8 दिसंबर को काउंटिंग होगी।










Leave a Reply