मैनपुरी उपचुनाव: बीजेपी से ज्यादा शिवपाल पर टिकी हैं सबकी निगाहें
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने पूर्व सांसद डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। सपा के इस फैसले के बाद सबकी निगाहें अब बीजेपी प्रत्याशी के साथ-साथ प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव पर भी टिकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि शिवपाल चुनाव लड़ेंगे या बहू को जिताएंगे। बता दें, मैनपुरी सपा का गढ़ माना जाता है। यहां भाजपा कभी भी जीत नहीं दर्ज कर पाई है। मुलायम सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है।










Leave a Reply