Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

10 नवंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – द्वितीया सायं – 05:21 मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – रोहिणी प्रातः – 04:51 मि. तक उपरांत मृगशिरा।
योग – परिघ रात्रि – 09:51 मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की प्रात: – 06:03 मि. से प्रारंभ।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – तुला ।
सूर्य नक्षत्र – विशाखा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से – 03:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:37 मि.।
सूर्यास्त – 05:31 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – यायीजययोग सायं – 05:21 मि. से रात्रि – 04:51 मि. तक,भद्रा स्वर्ग की प्रातः – 06:03 मि. से।

कल विशेष – सौभाग्य सुंदरी तृतीया व्रत,श्री संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात्रि – 07:21 मि. पर,स्थायीजययोग सायं – 06:46 मि. से,भद्रा स्वर्ग की सायं – 06:46 मि. तक।

मेष राशि – आज आप लोगों के प्रिय बनें रहेंगे।जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में लाभ संभव है।शासन द्वारा सम्मानित होने की संभावना है।माता को शारीरिक कष्ट की स्थिति से परेशानी रहेगी।

वृष राशि – आज अपने कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाये रखें।अनावश्यक यात्रा हो सकती है। शिक्षा एवं समाजिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान रहेगा।

मिथुन राशि – आज वाणी पर नियंत्रण रखें। ध्यान रहे कि कोई बात किसी को बुरी ना लगे।रुका हुआ धन मिल सकता है। बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे।दिन मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।

कर्क राशि – आज अपने से छोटों के क्रोध का भागी बनना पड़ेगा।अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें। कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षडय़ंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे।

सिंह‌ राशि – आज दिन अच्छा है। दान पुण्य की भावना बढ़ेगी। अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रूके हुए कार्य बन सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा।

कन्या राशि – आज का दिन अच्छा रहेगा।पिछले दिनों से शरीर में चले आ रहे कष्ट में सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।अपनो का सहयोग मिलने की संभावना है।

तुला राशि – आज शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर रूचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे।अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरू के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा।

वृश्चिक राशि – आज अधिक खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यात्रा एवं आनंद में समय व्यतीत होगा।

धनु‌ राशि – आज विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी।कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। सायंकाल धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय व कीर्ति की वृद्धि होगी।

मकर राशि – आज पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। धर्म एवं साधना में रूचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें अन्यथा उल्टा ही असर होगा।मन शान्त और प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि – आज आय में बढ़त होगी।किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी।मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे।

मीन राशि – आज संपत्ति में वृद्धि संभव है।ननिहाल से मान सम्मान मिलेगा। ससुराल पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे सावधान रहें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *