लखनऊ में दबंगों ने जज और उनकी पत्नी से की मारपीट, लूट ले गए राइफल
लखनऊ में दबंगों ने जज सोमनाथ सिंह और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। दबंग उनकी रिवॉल्वर, राइफल और सोने की चेन भी लूट ले गए। इसके अलावा पारा स्थित जज के प्लाट की बाउंड्रीवॉल को भी गिरा दिया। जज और पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जज की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित सोमनाथ सिंह मुरादाबाद में एडिशनल जिला जज के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है।









Leave a Reply