SC ने योगी सरकार से पूछा- आजम खान को अयोग्य ठहराने की इतनी क्या जल्दी थी ?
आजम खान की सदस्यता रद्द करने के मामले में योगी सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता गरिमा प्रसाद से SC ने पूछा ‘याचिकाकर्ता को अयोग्य ठहराने की इतनी क्या जल्दी थी? आपको कम से कम उन्हें कुछ वक्त देना चाहिए था।’ बता दें, SC ने इस मामले पर योगी सरकार व केंद्रीय चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। भड़काऊ भाषण मामले में 3 साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद हाल ही में आजम की विधानसभा सदस्यता रद्द की गई।










Leave a Reply