सात दिवसीय जमुनापार महोत्सव का शुभारम्भ आज:
आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होगा महोत्सव:
शहीद परिजनों द्वारा कलश पूजन,वेदपाठी बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार,शंखनाद से होगा शुभारम्भ:
लोक कलाकार मंच पर बांधेगें समां:
प्रयागपीठ के स्वामी विनोदानन्द जी महाराज द्वारा राम कथा की होगी शुरुआत:
करछना। आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 24वें सात दिवसीय जमुनापार महोत्सव का रामपुर स्थित बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में आज दिन में 2 बजे कलश पूजन,शंखनाद और वेद मंत्रोचार के साथ आगाज़ होगा। जमुनापार के सेनानियों शहीदों के परिजनों की मौजूदगी में आरम्भ होने वाले महोत्सव के दौरान मंच पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य,शिक्षाविद राष्ट्रीय संत और लोक कलाकारों की मौजूदगी होगी। लोकमंगल संस्थान में हुई अंतिम समीक्षा बैठक के दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।प्रतिदिन 3:00 से प्रयाग पीठ के स्वामी विनोदानन्द जी महाराज द्वारा अनवरत 7 दिन तक मुख्य रूप से रामकथा का आयोजन किया गया है। इसके अलावा जमुनापार के विद्यालयस्तरीय बच्चों की वाद-विवाद,निबन्ध,बालकवि दरबार,कवि सम्मेलन,रंगोली प्रतियोगिताओं में जमुनापार की प्रतिभाएं अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगीं। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से माटी का लोकरंग मुखरित होगा वहीं तीन दिवसीय रामलीला मंचन के दौरान भव्य झांकियों की प्रस्तुतियां होंगी। जमुनापार जागृति मिशन द्वारा आयोजित महोत्सव के अंतिम दिवस पर पूर्व परंपरा के अनुसार प्रयाग और जमुनापार के विभिन्न क्षेत्रों की नव विभूतियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। साज सज्जा,प्रचार-प्रसार,साहित्य लोक कला समितियों की हुई बैठक में अध्यक्षता करते हुए महोत्सव और जागृति मिशन के संयोजक डॉ भगवत पांडेय ने जमुनापार के जनमानस से महोत्सव में अपनी गरिमामई उपस्थिति द्वारा सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर तीर्थराज पांडेय, केशव पांडेय,रामलोचन सांवरिया, वेद श्रीवास्तव,राजेंद्र शुक्ला मनीष तिवारी,अशोक बेशरम कमलाशंकर त्रिपाठी, श्यामलाल बेगाना,रामबाबू यादव,रामभवन द्विवेदी,रोशन ओझा,शोभनाथ द्विवेदी,शबरेजअहमद,विजय पाल,राजमणि चौधरी,अशोक विश्वकर्मा,सुनील प्रजापति,अतुल तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।









Leave a Reply