यूपी को मिलेगी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण की मेजबानी इस बार UP में होगा। अगले साल अप्रैल में होने वाले इस आयोजन का हेडक्वार्टर लखनऊ में होगा। इसकी करीब 20 स्पर्धाओं में देशभर के 5 से 6 हजार खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। बुधवार को बैठक में तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इससे पहले यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण ओडिशा (2020) और दूसरा संस्करण कर्नाटक (2021) में हो चुका है।










Leave a Reply