काशी विश्वनाथ मंदिर तीन घंटे तो संकट मोचन मंदिर 10 घंटे रहेगा बंद
चंद्र ग्रहण के दौरान कल मंगलवार को काशी के मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में गर्भगृह से लेकर परिसर के सभी विग्रहों के मंदिरों के कपाट 3 घंटे तक बंद रहेंगे। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट 4 घंटे और संकट मोचन मंदिर के कपाट लगभग 10 घंटे बंद रहेंगे। शाम को 6.30 बजे उग्रह पूजा के बाद मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। इस दौरान बाबा विश्वनाथ का तुलसी सहस्त्रार्चन किया जाएगा।










Leave a Reply