मोरबी पुल हादसा: गुजरात सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस
गुजरात हाईकोर्ट ने मोरबी पुल हादसे का स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस मामले में गुजरात सरकार के अधिकारियों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है। जिन विभाग के अफसरों से जवाब मांगा गया है, उनमें गृह विभाग, शहरी आवास, मोरबी नगर पालिका और राज्य मानवाधिकार आयोग शामिल हैं। गौरतलब है कि मोरबी में बना सस्पेंशन ब्रिज 30 अक्टूबर को टूट गया था। इस हादसे में 135 लोग मारे गए थे।










Leave a Reply