ED को मिला अब्बास अंसारी की 7 दिन की रिमांड
प्रयागराज जिला अदालत ने ED को विधायक अब्बास अंसारी की रिमांड दे दी है। ED ने कोर्ट से अब्बास की रिमांड मांगी थी जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने अब्बास को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया। 5 नवंबर से 12 नवंबर तक अब्बास ED की कस्टडी में रहेंगे। शुक्रवार को ED ने करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद अब्बास को गिरफ्तार कर लिया था। आज कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ की जा रही है।










Leave a Reply