BJP ने गुजरात के बदले सत्येंद्र जैन को छोड़ने का ऑफर दिया- केजरीवाल
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने BJP पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। टीवी चैनल आज तक से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि BJP ने उन्हें ऑफर दिया है कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात से बाहर चली जाए तो सत्येंद्र जैन को छोड़ देंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि BJP दिल्ली सरकार गिराना चाहती है, जिसके लिए करीब 46 विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई। अभी इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया नहीं आई है।










Leave a Reply