Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अलौकिक पराकाष्ठा का द्योतक बना मनुपुर

अलौकिक पराकाष्ठा का द्योतक बना मनुपुर

प्रयागराज प्रतापपुर – मनुपुर (मियां का पूरा) के हनुमान टेकरी मंदिर पर प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी देशउठनी एकादशी के पावन पर्व पर व्यापार मंडल मनुपुर के तत्वावधान में मंदिर के के विशाल प्रांगण को दिव्य दीपोत्सव एवं रंगोली तथा आतिशबाजी के अद्भुद प्रदर्शन से अलौकिक अयोध्या के प्रारूप में प्रस्तुत कर हमारे गांव का मंदिर राम मंदिर के पर्याय को परिलक्षित कर दिया जो अत्यंत ही अद्वितीय था।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभुनाथ केसरवानी ने एवं कार्यक्रम संयोजन विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष सोमेश केसरवानी ने किया।
इस अवसर पर ज्ञानचंद्र केसरवानी,प्रमोद केसरवानी,सुरेश केसरवानी सहित व्यापार मंडल के तमाम कार्यकर्ता एवं विहिप प्रखंड प्रतापपुर के अध्यक्ष,मंत्री आदि सहित समस्त विहिप कार्यकर्ता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तमाम कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम जन समुदाय उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *