Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

03 नवंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – दशमी रात्रि – 08:55 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – शतभिषा रात्रि – 02:54 मि. तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद।
योग – वृद्धि दिन – 10:52 मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – दूसरा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुम्भ।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाति।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से दिन – 03:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:33 मि.।
सूर्यास्त – 05:35 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – गुरु एवं पूर्णा के संयोग से सिद्धयोग रात्रि – 08:55 मि. तक,रवियोग रात्रि – 02:54 मि. तक।

कल विशेष – श्रीहरिप्रबोधिनी (देवउठनी,दिठवन) एकादशी,देवोत्थान प्रबोधनोत्सव,श्रीतुलसी विवाहोत्सव पूर्णिमा पर्यन्त,श्रीविष्णुत्रिरात्रि निवृत्ति,भीष्म पंचकारम्भ,अयोध्या अन्तर्गृही परिक्रमा,भद्रा बाद इक्षुरस (गन्ना) प्राशन,भद्रा स्वर्ग की दिन – 08:00 मि. से रात्रि – 07:06 मि. तक।

मेष राशि – आज आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।

वृष राशि – आज यात्रा का पूर्ण योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी साबित होगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है। राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।

कर्क राशि – आज संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।

सिंह राशि – आज नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि – आज का दिन बहुत ही उत्तम है। ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते हैं। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। समय व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे।

तुला राशि – आज विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि – आज आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशि – आज जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।

मकर राशि – आज राजनीति में संभल कर निर्णय लें आप की एक गलती करियर खत्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

कुम्भ राशि – आज दिन उत्तम रहेगा। मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।

मीन राशि – आज दिन प्रसन्नता वाला रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
‌‌ 08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *