Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होगा 24 वां जमुनापार महोत्सव:

आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होगा 24 वां जमुनापार महोत्सव:
शहीद परिजनों,राष्ट्रीय संतों समाजसेवियों और विद्वानों की मौजूदगी में होगा शुभारंभ:
रामकथा के साथ-साथ युवा,बाल प्रतिभाएं,कवि और कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां:
मंच पर छात्र स्तरीय विविध प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन:
समापन दिवस परअपनी माटी के नवरत्नों का सम्मान:
करछना। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 24 वां सात दिवसीय जमुनापार महोत्सव रामपुर स्थित ब्रिज मंगल सिंह इंटर कॉलेज परिसर में 9 नवंबर से आयोजित किया गया है।दिन में 2:00 बजे उक्त महोत्सव का उद्घाटन समारोह जमुनापार के शहीद परिजनों, राष्ट्रीय संतो,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,विद्वानों समाजसेवियों और लोक कलाकारों की मौजूदगी में संपन्न होगा। प्रतिदिन 3:00 से प्रयाग पीठ के स्वामी विनोदानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा राम कथा प्रवचन के अलावा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।क्या आजादी अहिंसा और सत्याग्रह से ही प्राप्त हुई? नामक विषय पर जमुनापार के विद्यालय स्तरीय बच्चों की वाद विवाद प्रतियोगिता।आजादी आंदोलन में जमुनापार के सेनानियों का योगदान,नामक विषय पर निबंध प्रतियोगिता के अलावा कई विद्यालय के बच्चे मंच पर लोकगायन और लोक नृत्य का जलवा बिखेरेंगे। महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय भव्य रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। इसके अलावा प्रति दिवस लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत माटी के गीतों का लोकरंग आजादी के सेनानियों को समर्पित होगा। समापन दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता से सजे मंच परअपने पूर्व परंपरा के अनुसार विविध क्षेत्रों से जुड़े प्रयाग और जमुनापार की माटी का नाम रोशन करने वाले विभूतियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जमुनापार जागृति मिशन और महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक डा.भगवत पांडेय ने अपनी माटी,परिपाटी,संस्कृति संस्कार,आस्था,विचार,प्रतिभा विकास,साहित्य और लोककला को समर्पित महोत्सव में जमुनापार वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सात दिवसीय आयोजन को सफल बनाने का आवाहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *