Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

01 नवंबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – अष्टमी रात्रि – 01:13 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा प्रातः – 07:19 मि. तक उपरांत श्रवण।
योग – शूल सायं – 04:51 मि. तक उपरांत गण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की दिन – 02:24 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाति।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से दिन – 04:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:32 मि.।
सूर्यास्त – 05:37 मि. ।
व्रत – गोपाष्टमी।
पर्व – गोपाष्टमी।

आज विशेष – गोपाष्टमी महोत्सव पर गौ माता का श्रृंगार पूजन और परिक्रमा,अयोध्या – मथुरा परिक्रमा रात्रि – 01:13 मि. से,भौम एवं जया के संयोग से सिद्धयोग रात्रि – 01:13 मि. तक,स्थायी जययोग प्रातः – 07:19 मि. से रात्रि – 01:13 मि. तक,भद्रा पाताल की दिन – 02:24 मि. तक।

कल विशेष – अक्षय नवमी आज के दिन दिया गया दान किया गया पूजा पाठ लाभदायक होता है,आंवला नवमी आज के दिन आंवला वृक्ष का पूजन एवं आंवला वृक्ष के नीचे भोजन तथा आंवला का सेवन करना अच्छा होता है,कृतयुगादि नवमी,श्री विष्णु त्रिरात्रि आरंभ,जगद्धात्री पूजा,अयोध्या मथुरा परिक्रमा रात्रि – 10:57 मि. तक,पंचक प्रारंभ सायं – 04:56 मि. से,रवियोग पूरे दिन रात।

मेष राशि – आज दिन कम ठीक है।कोई कष्टप्रद समाचार मिल सकता है। किसी कार्य के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें अपना काम स्वयं करें।

वृष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। व्यावसा में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।

मिथुन राशि – आज सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

कर्क राशि – आज आप परिवार को लेकर चिंतित ज्यादा रहेंगे।अपने आप को व्यवस्थित करें।मानसिकता के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

सिंह राशि – आज दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक चिंता के कारण दूसरों पर अपना क्रोध प्रदर्शित नहीं करें शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कन्या राशि – आज दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

तुला राशि – आज दिन भर आलस्य हावी रहेगा। अपनी संगत एवं रहन सहन बदलें। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार तथा लाभ होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन के प्रारंभ में कार्य धीमी गति होगा। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

धनु राशि – आज दिन कष्टकारी हो सकता है। संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

मकर राशि – आज जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

कुंभ राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। संतान के जिद्दी स्वभाव के कारण विवाद संभव है। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मीन राशि – आज दिन भर क्रोधावेश में रहेंगे अतः विवाद से बचें। दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *