महजब से ऊपर उठकर अल्पसंख्यक स्वयंसेवक छठ घाट की सफाई करते-सरदार पतविंदर सिंह
प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ छठ घाटों को साफ सुथरा करने में अपना सहयोग करते दिख रहे हैं महापर्व छठ के अनुष्ठान की शुरुआत हो चुकी है इसमें नियम निष्ठा का खास ख्याल रखा जाता है प्रकृति और संस्कृति से जुड़े पर्व में प्रयागराज में गंगा यमुना तहजीब भी देखने को मिल रही है झाड़ू लगाते और साफ सफाई करते यह सभी अल्पसंख्यक कौम के स्वयंसेवक महापर्व में हर कोई एक दूसरे की मदद करता हुआ दिख रहा है छठ पर्व मे धर्म मजहब से ऊपर उठकर अल्पसंख्यक समुदाय के स्वयंसेवक निःस्वार्थ भाव से घाट की सफाई करने में लगे हैं ताकि जब छठव्रतियो घाट मे पहुंचे तो उन्हें कोई परेशानी ना हो इसके साथ-साथ और आस-पास वाले रास्ते को भी पूरी तरह स्वच्छ बनाने में लगे हैं साफ सफाई के माध्यम से समुदाय एकता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैंl प्रमुख स्वयंसेवक के रूप में सरदार पतविंदर सिंह ,डॉ रश्मि शुक्ला, एजाजुद्दीन,आफताब ,क़मर, बीना,
समीना खान,मोoचिराग,हरमनजी सिंह,दलजीत कौर,अभिषेक मसीही,अरविंद जैन आदि सेवक रहेl









Leave a Reply