Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भरत मिलाप के साथ दशहरा उत्सव का हुआ समापन

भरत मिलाप के साथ दशहरा उत्सव का हुआ समापन
दिव्य झांकियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
करछना। स्थानीय करछना बाजार में अपनी पूर्व की परंपरा के अनुसार गांव की रामलीला की शतायु होने के बाद श्री रामलीला कमेटी करछना द्वारा दो दिवसीय भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन शनिवार देर रात संपन्न हुआ। मेले के दूसरे दिन रंग बिरंगी लाइट और झालरों से सजे दशहरा मेले में तरह-तरह की दुकानें भी सजाई गई थी जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर लाई,मिठाई,गुब्बारे पकवान और तरह तरह की चीजों की खरीदारी की। इस दौरान राम दरबार और रावण,अहिरावण की चौकियों के अलावा कोरोनावायरस पर केंद्रित भव्य चौकी और नुक्कड़ प्रदर्शन को देखकर लोग आकर्षित होते रहे। मेले के दूसरे दिन मंच पर पहुंचे चर्चित हास्य कवि अशोक बेशरम ने मौजूद दर्शकों के बीच अपनी हास्य कविताओं पर जमकर ठहाके लगवाए।उन्होंने दरोगा भौजाई और मोलई के विआह जैसी अवधि बोली की रचनाओं पर खूब तालियां बटोरी। कभी जीतेंद्र जलद ने राष्ट्रप्रेम की रचनाएं प्रस्तुत की तो वही विपिन सिंह परिहार ने श्रीराम के चरित्र और मर्यादाओं का पाठ पढ़ाने वाली रचना पर खूब वाहवाही बटोरी। डॉक्टर वाई पी सिंह ने भी अध्यात्मिक रचना प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर किया। कवियों को भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह ने मंच पर सम्मानित भी किया। मेले के समापन पर मुख्य आकर्षण रहे भरत मिलाप के अद्भुत दृश्य को देखकर भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए भक्तों की भीड़ ने राम दरबार चौकी का भव्य स्वागत कियाऔर मंच पर रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने भगवान राम समेत भरत,लक्ष्मण ,सीता हनुमान जी की दिव्य आरती की।उधर साउंड कंपटीशन के दौरान देश प्रेम से ओतप्रोत गीतों की गूंज ने मेले में चार चांद लगा दिया।शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक करछना, चौकी इंचार्ज पनासाऔर पुलिस टीम बराबर गश्त लगाती रही। प्रभारी निरीक्षक द्वारा भी राम दरबार की आरती कर पुण्य लाभ लिया गया। मेले में निकाली गई सभी चौकी के निर्देशकों को आयोजकों की टीम ने शील्ड और सम्मान पत्र देकर के सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख राजू सिंह,बार एसोसिएशन के मंत्री हंसराज सिंह,डी.आर सिंह,लाल दिवाकर सिंह,अभिषेक सिंह पिंटू,के.के. मिश्रा,आनंद सिंह,वेदश्रीवास्तव,रिंकू सिंह, वीरू सिंह,डॉ.सौरभ,क्षितिज तिवारी,राजीव सिंह, कुलदीप मिश्रा अभिषेक सिंह समेत रामलीला कमेटी के पदाधिकारी कलाकार,क्षेत्रीय गणमान्य जन और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *