Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

विश्वस्तरीय रक्तदान शिविर सम्पन्न

विश्वस्तरीय रक्तदान शिविर सम्पन्न

प्रयागराज सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान के अध्यक्ष एवं सद्गुरु पद के उत्तराधिकारी संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के 44वें जन्मदिन के पावन अवसर पर उक्त संस्था के स्थानीय शाखा महर्षि सदाफलदेव आश्रम, गंगातट, उस्तापुर महमूदाबाद, झूँसी, प्रयागराज में वैदिक हवन यज्ञ के साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आश्रमवासी एवं शहर के अनुयायी भक्तों द्वारा उक्त आश्रम के प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में बेली  हॉस्पिटल प्रयागराज के राजकीय ब्लड बैंक के चिकित्सकों की टीम द्वारा 31 यूनिट रक्त दान में प्राप्त किया गया। बता दें कि 28 अक्टूबर दिन संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज का जन्मदिवस विगत 10 वर्षों से सम्पूर्ण भारत एवं विश्व भर के अनुयायी शिष्यों द्वारा रक्तदान पर्व के रूप में मनाया जाता है। सद्गुरु सदाफलदेव जी के भारत वर्ष में फैले 300 से अधिक आश्रमों एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रचार केन्द्रों को मिला कर लगभग 500 केन्द्रों पर 3000 यूनिट से अधिक रक्त का दान आश्रम द्वारा सरकारी ब्लड बैंकों एवं रेड क्रास सोसाइटी को किया गया। यह परम पुनीत सेवा पिछले 10 वर्षों से करते हुए संस्था ने अबतक 30,000 यूनिट से अधिक रक्त का दान समाज हित में निःशुल्क किया है। इसके साथ ही उक्त संस्था पर्यावरण एवं मानव सेवा के अनेक प्रकल्प संचालित करती रहती है।
     इस वर्ष मुख्य रक्तदान शिविर का आयोजन डेहरी ऑन-सोन, रोहतास (बिहार) में हुआ, जहाँ कार्यक्रम आरम्भ संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज ने स्वयं अपने रक्तदान से किया
      प्रयागराज स्थित महर्षि सदाफलदेव आश्रम एवं बेली हॉस्पिटल के सौजन्य से कुल 31 यूनिट रक्तदान हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रयाग संयोजक श्री रामबाबू गुप्ता, श्री राजेंद्र प्रसाद ,एडवोकेट श्री आशुतोष, आश्रम व्यवस्थापक श्री विजय बहादुर सिंह..............एवं बेली राजकीय हॉस्पिटल के ब्लड केन्द्र की टीम से डा0 ऋचा, डॉ0 पंकज कुमार (मण्डकीय जन सम्पर्क अधिकारी), श्रीमती विभा मिश्रा स्टाफ नर्स एवं भूपेन्द्र पाण्डेय लैब टेक्नीशियन एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
  • राम बाबू गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *