जमुनापार महोत्सव में सात दिन सुनिए रामकथा:
छात्रस्तरीय विविध प्रतियोगिताओं
का आयोजन:
लोककलाकार प्रस्तुतियों से बांधेंगे समां:
बालकवि दरबार,रामलीला मंचन और प्रतिभा सम्मान समारोह से अनुरंजित होगा २४वां महोत्सव:
करछना। क्षेत्र के रामपुर स्थित बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित सात दिवसीय 24 वां जमुनापार महोत्सव 9 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है। अपनी माटी, परिपाटी,संस्कृति,संस्कार,लोक कला,साहित्य और प्रतिभा विकास को एक ही मंच पर संजो रहे महोत्सव में मुख्य रूप से सात दिवसीय रामकथा आयोजित की गई है। प्रति दिवस सायं ३बजे से प्रयागपीठ के स्वामी विनोदानन्द सरस्वती जी महाराज रामकथा के मुख्य प्रवाचक होंगे।इसके अलावा विभिन्न दिवसों पर जमुनापार के विद्यालय स्तरीय बच्चों की वाद विवाद, निबन्ध,लोकगायन,लोकनृत्य, रंगोली,बालकवि दरबार,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। तीन दिवसीय सायं कालीन रामलीला मंचन भी महोत्सव का विशिष्ट आकर्षण होगा,जिसमें क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अपनी पूर्व परंपरा के अनुसार महोत्सव के समापन दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा की पहचान बनाने वाले जमुनापार और प्रयाग की माटी से जुड़ी हुई विभूतियों का मंच पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जमुनापार जागृति मिशन द्वारा आयोजित महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। संयोजक डॉ.भगवत पांडेय और आयोजन समिति ने क्षेत्रीय जनमानस से अपनी गरिमामई उपस्थिति से सात दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने की है।









Leave a Reply