Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

एक दिया अमर शहीदों के नाम प्रज्वलित करें-सरदार पतविंदर सिंह

एक दिया अमर शहीदों के नाम प्रज्वलित करें-सरदार पतविंदर सिंह

प्रयागराज/ दिवाली के शुभ अवसर पर प्रयागराज के विभिन्न स्मारकों में लगी हुई वीर अमर शहीदों प्रतिमा स्थानों को स्वस्थ,सुंदर कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करते हुए प्रयागराज के वरिष्ठ समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने आम जनमानस से अपील कि दीपावली के शुभ अवसर पर एक दिया और वीर सैनिकों के नाम से प्रज्वलित करें जिन्होंने भारत की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी और एक दिया उन वीर सैनिकों के हौसला अफजाई के लिए प्रज्वलित करें जो भारतीय सीमा की सुरक्षा दिन-रात मुस्तैद होकर कर रहे हैंl
वरिष्ठ समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि दिवाली के अवसर पर वायु प्रदूषण कम से कम हो छोटे स्तर के पटाखे,फुलझड़ी व आतिशबाजी का उपयोग करें साथ ही माटी के दीए,पुष्पगुच्छ,फूलों से बनी मालाएं घर,प्रतिष्ठान सुशोभित करेंl
जन जागरूकता अभियान में राजेश थापा,हरमनजी सिंह,दलजीत कौर, संजय श्रीवास्तव सहित कई स्वयं सेवक रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *