आर सी टी विद्या मंदिर शंकरगढ़ में हुई दिवाली की रात चोरी।।
शंकरगढ़। समर्सेबल सहित स्टुल बेंच स्कूल की बाउंड्री वॉल से कुदकर कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने रात को चुरा लिया। स्कूल प्रबंधक टी पी त्रिपाठी ने बताया कि तीस से चालीस हजार का नुक़सान चोरो ने किया।थाने में प्राथमिक सुचना दे दी गई है। यह विद्यालय टाऊन एरिया के वार्ड नंबर 1 में शंकरगढ़ नारी बारी रोड पर स्थित है। आस पास के लोगों के अनुसार स्कूल बंद होने के बाद रात को कुछ लोग जुआ और दारू भी पीने का अड्डा भी बना लिए हैं,मलीन बस्ती होने के कारण लोगों का आना जाना रात को बहुत कम होता है।प्रसासन द्वारा असहाय है ये मुहल्ला, सड़क, स्ट्रीट लाइट,सी सी टी वी कैमरा नदारत है।। स्कूल प्रबंधक और मुहल्ले के सभी लोगों की मांग है कि बार बार यहां चोरी की वारदातें होती है तत्काल कोई कार्यवाही या सुरक्षा का इंतजाम किया जाय।












Leave a Reply