Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

25 अक्टूबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – अमावस्या दिन – 04:39 मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – चित्रा दिन – 03:32 मि. तक उपरांत स्वाती।
योग – विष्कुंभ दिन – 02:31 मि. तक उपरांत प्रीति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – स्वाति।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:27 मि.।
सूर्यास्त – 05:42 मि. ।
व्रत – सूर्य ग्रहण।
पर्व – भौमवती अमावस्या,सूर्य ग्रहण।

आज विशेष – स्नान दान श्राद्ध आदि की अमावस्या,भौमवती अमावस्या,ग्रस्तास्त खण्डग्रास सूर्यग्रहण भारत में दिन – 04:18 मि. से सायं – 06:06 मि. तक,काशी में दिन – 04:40 मि. से सायं – 05:37 मि. तक,प्रयागराज में दिन – 04:41 मि. से सायं – 05:41 मि. तक ग्रहण का समय रहेगा।

कल विशेष – अन्नकूट,गोवर्धन पूजा,बलि प्रतिपदा,मार्गपाली बंधन,सायं गौ क्रीडा,रात्रि में सर्पों को बलि प्रदान करें,प्रातः स्त्रियों द्वारा नीराजन सायं मंगल मालिका,गुर्जर समाज का नया वर्ष 2079 प्रारंभ,बुध एवं भद्रा के संयोग से सिद्धयोग दिन – 03:30 मि. से।

मेष राशि – आज आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी। कुछ नए संपर्क स्थापित होंगे और आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस त्यागें और अपना उद्देेश्य पूरा करने में मन लगा दें।

वृष राशि – आज वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन सावधानी से सोचने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें। सतर्क रहें, हर किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। कई वित्तीय फायदे हो सकते हैं लेकिन संतान के कार्य चिंता व तनाव बढ़ सकते हैं। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि – आज किसी भी प्रकार के व्यापारिक निर्णय जिसमें आर्थिक जोखिम शामिल हो, उसके लिए समय उपयुक्त नहीं है। आप की मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा।

सिंह राशि – आज आर्थिक मामलों के लिए समय प्रतिकूल है, अत: अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी के बहकावे में न आएं। लंबित कार्य पूरे होंगे। आभूषणों की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

कन्या राशि – आज आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी आप जल्द ही वसूल कर पाएंगे। सही समय पर सही निर्णय लेना आप के हित में रहेगा। संतान के कटु वाक्यों से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे।

तुला राशि – आज आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। कारोबार विस्तार के लिए बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। गुम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी और छवि भी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि – आज आपके काम सफल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। माता-पिता द्वारा आप के किए कार्यों की अवहेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा।

धनु राशि – आज का दिन शुभ है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलेगी। कुछ के वांछित स्थानांतरण भी हो सकता है। व्यवसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे।

मकर राशि – आज वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, कमाई घट सकती है और धन अवरुद्ध हो सकता है। आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के किए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है।

कुम्भ राशि – आज आर्थिक रूप से आप ठीक रहेंगे। अपने इष्टबल को मजबूत करें। मेहनत करें दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के तर्क या संघर्ष से खुद को दूर रखें।

मीन राशि – आज प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा। मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *