UP के दूध उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला
योगी सरकार प्रदेश के दूध उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए हर साल 20 लाख रुपए 3 सालों तक देगी। निर्यात प्रोत्साहन के लिए यह राशि 40 लाख होगी। अन्य देशों में उत्पाद का नमूना भेजने के लिए कुल लागत का 50% दिया जाएगा। इतना ही नहीं उत्पादों के मानकीकरण के लिए पांच लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा। नीति का मकसद दुग्ध प्रसंस्करण के स्तर को 10 से बढ़ाकर 25% करना और बाजार के लिए उपलब्ध दूध को 44 से बढ़ाकर 65% करना है।










Leave a Reply