Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कोहारिन दियाली लेकर दुवारे आए तो मोलभाव न करें,सम्मान करते मुह मांगी कीमत दे-सरदार पतविंदर सिंह

कोहारिन दियाली लेकर दुवारे आए तो मोलभाव न करें,सम्मान करते मुह मांगी कीमत दे-सरदार पतविंदर सिंह

कुम्हारों का घर रोशन करने के लिए दियाली का प्रयोग करेंl

नैनी प्रयागराज/ बना कर दिये मिट्टी के ,जरा सी आस पाली है
इनकी भी मेहनत खरीदो यारो, इनके घर भी दिवाली है कि लेकिन जब सैकड़ो वर्षो से हमारे परिवार की सुविधा का ख्याल रखने वाली कोहारिन दीवाली लेकर दुवारे तक देने आती है तो सोचते है दस रुपिया मे पांच दर्जन दे देतू तो इ लाखों-लाख खर्च कर बनवाए अलिशान मकानवा क शोभा बढ़ जात ऐसा ना बोले सम्मान करते हुए उन्हें उनका मूल्य खुशी-खुशी देl
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने विभिन्न मोहल्लों में प्ले कार्ड लेकर जन जागरूकता करते हुए अपील की कुम्हारों का घर रोशन करने के लिए दियाली का प्रयोग करें l
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि रात दिन मेहनत कर दियाली बनाने वाले कुम्हारों के घर रोशन करने के लिए मिट्टी की दियाली का प्रयोग करें जिससे कुम्हारों के घर खुशहाली व उमंग उत्पन्न हो सके अंधेरा कैसा भी हो किसी भी रूप में हो उससे निकलने का एक ही जरिया है दिया जलाएंl दिवाली स्वदेशी वाली.!अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओ का उपयोग करें.. दियों से ही दिवाली मनाएं, क्योंकि इन बच्चों ने भी दिवाली मनानी है.. मिट्टी के ही दिये जलाना,मिट्टी के ही दिये जलानाl बना कर दिए मिट्टी के,जरा सी “आश” मैंने भी पाली है।,,,
मेरी मेहनत को खरीदो लोगों,मेरे घर भी “दिवाली” है।।
जन जागरूकता करने वालों में प्रमुख रूप से हरमनजी सिंह,दलजीत कौर, संजय श्रीवास्तव,सुनील विश्वकर्मा, सत्यम, दिलीप,अजीत, प्रदीप,प्रमोद, सत्यनारायण,तूफानी लाल,मनीष आदि देशभक्त,स्वयंसेवक जन जागरूकता करते रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *