Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

21 अक्टूबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – एकादशी दिन – 03:37 मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – मघा दिन – 11:56 मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
योग – शुक्ल सायं – 06:11 मि. तक उपरांत ब्रह्म।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मघा का दिन – 11:56 मि. तक है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – तुला।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:24 मि.।
सूर्यास्त – 05:44 मि. ।
व्रत – एकादशी।
पर्व – गोवत्स द्वादशी।

आज विशेष – रंभा (रमा) एकादशी व्रत सबका,गोवत्स द्वादशी प्रदोष व्यापिनी सायं सवत्सा गौ माता का पूजन एवं श्रृंगार तथा गोवत्स के साथ खेलना चाहिए।

कल विशेष – शनि प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति हेतु उत्तम,श्री धन्वंतरि जयंती,धनत्रयोदशी (धनतेरस) प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी में,अपमृत्यु (आकाल मृत्यु) निवारण हेतु घर के बाहर श्री यमराज जी को दक्षिण मुखी तिल के तेल का दीपक जलाएं,काशी में गौतमेश्वर जयंती,गो त्रिरात्रि यम पंचक प्रारंभ,शुभ अशुभ फल दायक त्रिपुष्कर योग दिन – 01:34 मि. से 04:37 मि. तक।

मेष राशि – आज व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी।वाणी पर नियंत्रण रखें।सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगा।कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आप के विरुद्ध षड्यंत्र होगा।अपने धैर्य और व्यवहार पर नियंत्रण रखना श्रेयकर रहेगा।

वृष राशि – आज मानसिक तनावों को हावी ना होने दें।आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे।मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा।साहस,पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्ताव की भूमिका होगी। इस समय परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

मिथुन राशि – आज विपरीत परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में करने की अपनी अद्भुत क्षमता का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है लेकिन आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।

कर्क राशि – आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

सिंह राशि – आज अधिक कमाने के चक्कर में किसी के बहकावे में ना आएं। वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें।शीत संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

कन्या राशि – आज कहीं से अप्रत्याशित आमंत्रण मिले तो वहां सोच समझ कर ही जाएं वहां आपको हानि हो सकती है। आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आपको आर्थिक फायदा पहुँचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।

तुला राशि – आज आप जो भी काम आप करेंगे उसमें भाग्य का भी साथ रहेगा। दिन उपयुक्त है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।

वृश्चिक राशि – आज आपके लिए भाग्य और कर्म का अद्भुत संगम रहने वाला है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

धनु राशि – आज आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे जिसका प्रभाव आने वाले समय में बेहतर होगा। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।

मकर राशि – आज पारिवारिक मामलों में उलझन आपको कठोर निर्णय लेने के लिए बाधित कर सकती है। मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। खर्चों में इजाफा होगा लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आलस हावी रहेगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा।

कुम्भ राशि – आज बच्चों से संबंधित समस्याएं आपमें से कुछ के लिए तनाव का कारण हो सकती हैं। अपने काम करने के तरीकों को बदलें भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है।

मीन राशि – आज धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। थकावट से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *