Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

झांसी में मुलायम सिंह की स्मृति में बनेगा म्यूजियम

झांसी में मुलायम सिंह की स्मृति में बनेगा म्यूजियम

झांसी में पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की याद में म्यूजियम बनाया जाएगा। इसमें बुंदेलखंड के 7 जिलों से जुड़ी उनकी यादों को संजोया जाएगा। म्यूजियम का निर्माण कोई और नहीं, बल्कि उनके करीबी रहे सपा के पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव अपने खर्चे पर गढ़मऊ रोड पर कराएंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। इससे पहले अखिलेश यादव ने सैफई में मुलायम सिंह का संग्रहालय बनाने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *