नेताजी को भारत रत्न मिलें- विनय कुशवाहा
समाजवादी पुरोधा मुलायम सिंह यादव जी को श्रद्धांजलि देते आमजन की इच्छा।
मृत्यु भोज ना करा कर अखिलेश यादव जी ने अनुकरणीय कार्य किया ।
प्रयागराज 16 अक्टूबर।सुभाषचंद्र बोस के बाद नेताजी की उपाधि पक्ष-विपक्ष व आमजनता द्वारा सिर्फ समाजवादी पुरोधा मुलायम सिंह यादव जी को ही नेताजी की उपाधि मिली थी इसलिए मुलायम सिंह यादव जी को मरणोपरांत भारत रत्न की उपाधि मिले। उक्त बातें सपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता निर्वतमान जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने जिला कार्यालय जार्ज टाउन में नेता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहीं उन्होंने कहा कि नेता जी की उपाधि ऐसे नहीं मिल गई मुलायम सिंह यादव जी को उनके कृति व व्यक्तित्व से यह सम्मान प्राप्त किया है।
प्रवक्ता ने बताया कि मैं भी आर्मी परिवार का सदस्य हो गया क्योंकि मेरा बेटा आर्मी में मेजर हैं रक्षा मंत्री रहते हुए नेताजी ने सैनिकों के शहीद होने पर ससम्मान उनको उनके घर तक पहुचाने का जो नियम लागू किया इससें सैनिक और सेना का मान बढ़ा है सैनिक का परिवार अपने बच्चे का अंतिम दर्शन तो कर पा रहा है इससें पहले सैनिक के शहीद होने पर उसको उसके साथी वहीं दफना या जला देते थे।
प्रवक्ता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में कन्या विधाधन योजना लाकर लड़कियों की शिक्षा में मील का पत्थर रखने का कार्य किया।
प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मांग किया कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुलायम सिंह यादव जी को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाये।
निर्वतमान जिला सचिव राममूरत नाटे चौधरी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के गठन से नेताजी बहुत खुश थें हमेशा संगठन की जानकारी लेते रहतें थें नेताजी छोटे कार्यकर्ताओं तक अपनी पहुंच पहचान रखते थे।बैठक में नाटे चौधरी, जोंटी यादव, त्रिभुवन यादव, निशा शुक्ला, अजीत सिंह,अवधेश कुमार, हेमंत आदि लोग थे।










Leave a Reply