Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

वृक्ष हम सबके सच्चे जीवन साथी:कर्नल

वृक्ष हम सबके सच्चे जीवन साथी:कर्नल
करछना।वृक्ष मानव समाज को शुद्ध पर्यावरण,शुद्ध हवा और कई उपयोगी चीजें प्रदान करते हैं।ऐसे पौधों को लगाने के बाद उन्हे संजोकर वृक्ष का रूप देना किसी यज्ञ से कम नही है।यह बातें रामपुर स्थित बृज मंगल सिंह इंटर कालेज में शुक्रवार को पौधरोपण के लिए पहुंची सेना की टीम के निर्देशक कर्नल वेदब्रत वैद्या ने कही।इस दौरान प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने सेना के टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पौधरोपण अभियान हेतु टीम द्वारा पौधे लगाना और विद्यालय के बच्चों को इसके प्रति जागरूक करना बहुत सराहनीय है।उन्होने बच्चों से घर पर भी पौधरोपण कर पौधों को खाद,पानी देकर तैयार करने पर जोर दिया।सेना के जवानो द्वारा विद्यालय परिसर में नारियल,अमरूद,अनार जैसे कई पौधों का रोपण किया गया।इस मौके पर 137सीईटीएफ बीएन,टीए39गोरखा सूबेदार आईएस खान की टीम में कई फौजी,विद्यालय के शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *