Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

14 अक्टूबर 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – पंचमी रात्रि – 04:24 मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – रोहिणी रात्रि – 09:36 मि. उपरांत मृगशिरा।
योग – व्यतिपात दिन – 03:47 मि. तक उपरांत वरीयान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – चित्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:19 मि.।
सूर्यास्त – 05:49 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – यात्रा में निषिद्ध यमघंट योग रात्रि – 09:36 मि. तक,शुक्र – नंदा सिद्ध योग रात्रि – 04:24 मि. से।

कल विशेष – चंदन षष्ठी मिथिला में प्रसिद्ध,स्कन्द षष्ठी,दोषसंघ विनाशक रवियोग रात्रि – 11:48 मि. से,भद्रा स्वर्ग की प्रात: – 06:10 मि. से।

मेष राशि – आज मन की बात किसी अपनों से कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का सपना सार्थक होगा। खर्चों में अधिकता रहेगी परन्तु साथ ही आय में हुई वृद्धि इसको संतुलित कर देगी। आलस्य की प्रबलता रहेगी। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी। माता-पिता से जरूरी वार्तालाप होगा।

वृष राशि – आज धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बनाए रखें लाभ होगा।पैसे की आय में वृद्धि होगी परन्तु इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।

मिथुन राशि – आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक अवसर आपको आर्थिक लाभ पहुँचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।

कर्क राशि – आज अपने काम करने के तरीकों को बदलें भाइयों से विवाद संभव है। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

सिंह राशि – आज आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर लाभ के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से जरूरी काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।

कन्या राशि – आज आजीविका के क्षेत्र में नए प्रस्ताव मिलेंगे जो आप के लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनेगी।व्यापारियों के लिए समय उतार चढ़ाव वाला है। स्वास्थ्य को नजर-अंदाज न करें।

तुला राशि – आज दिन उपयुक्त है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।

वृश्चिक राशि – आज अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

धनु राशि – आज वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। आपको अपना अतिरिक्त समय अपने जरुरी कामों को करने में लगाना चाहिए।शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

मकर राशि – आज व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और संभावना है कि अचानक अनदेखा लाभ भी मिले।फायदेमंद दिन है परन्तु आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक है। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आप को महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। जमीन संबंधित और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

मीन राशि – आज वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद संभव है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आप के विरुद्ध षड्यंत्र हो सकता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *