Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

विकास कार्यों में अग्रणी चल रहा है ग्राम पंचायत धरवारा

धरवारा प्रधान प्रतिनिधि वीरू सिंह हुए सम्मानित गांव वासियों में हर्ष

विकास कार्यों में अग्रणी चल रहा है ग्राम पंचायत धरवारा

करछना। ब्लॉक करछना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संबंधित ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत धरवारा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरू सिंह भी शामिल रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को सम्मानित किए जाने से धरवारा ग्रामसभा के लोगों में प्रसन्नता व्याप्त है। मंगलवार को गांव वासियों की ओर से उन्हें बधाई भी दी गई। सोमवार को ब्लॉक सभागार में | बीडीओ देव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम प्रधान स्थानीय प्राधिकारी सदस्यों विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सचिवों की एक दिवसीय संगोष्ठी | उन्मुखीकरण कार्यशाला में ब्लांक प्रमुख करछना प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी व खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी की ओर से गांव में बेहतर कार्य के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान | पत्र पाकर उन्होंने कहा की गांव के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा । मंगलवार को ग्राम सभा धरवारा के लोगों में विनय कुमार सिंह जनार्दन | सिंह दिनेश कुमार द्विवेदी शिशिन सिंह पंकज द्विवेदी गोरेलाल तिवारी विवेक सिंह अनुराग सिंह आदि लोगों की ओर से उन्हें बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *