‘अब अखिलेश को बनना होगा मुलायम’ मुलायम सिंह के निधन के बाद अखिलेश यादव के सामने पार्टी ही नहीं बल्कि परिवार को भी बचाए रखने की चुनौती है। सैफई के चौराहों पर ही नहीं पूरे देश की निगाहें अब अखिलेश यादव पर हैं। उन पर आरोप लगता रहा है कि वह युवा गुट के कुछ नेताओं से घिरे रहते हैं और उनके सिवा किसी की बात कम ही सुनते हैं। लेकिन आज सपा के उसी एक तबके से आवाज उठ रही है कि अब टीपू (अखिलेश) को बनना होगा ‘मुलायम’ ।










Leave a Reply