तरहार के किसानों ने धरतीपुत्र मुलायम सिंह को शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि।।
भीरपुर,प्रयागराज। ग्राम सभा बबुरा में निर्मल कुमार उर्फ पिंटू प्रधान की अध्यक्षता में पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार,पूर्व मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश , पूर्व शिक्षक, दाव पेंच के माहिर प्रसिद्ध पहलवान , धरतीपुत्र मुलायम सिंह के अकास्मिक निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा की देश ने आज एक किसान नेता खोया है,जो सभी के हितैषी थे। ग्राम प्रधान निर्मल कुमार ने कहा की समाजवादी विचारधारा के जनक थे नेता जी।सभी ने उनकी प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा ।,इस शोक सभा में अमन यादव,सुनील यादव,विकास यादव ,संदीप यादव,निर्मल यादव,लवकुश पांडे, राहुल यादव ,अशोक यादव, शिव लखन यादव,सरोज भूषण यादव ,सोनू यादव,सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।।















Leave a Reply